सवर्ण साहित्य अकादमी का पुरस्कार

सवर्ण साहित्य अकादमी का पुरस्कार अब तक सिर्फ सवर्णों को मिला. इस पर भी कुछ लोगों को शिकायत है! पता नहीं वे क्या चाहते हैं? शिकायत का एकमात्र बिंदु सिर्फ यह होना चाहिए कि यह संस्था सरकारी पैसे से क्यों चलती हैय़ अगर सरकारी पैसा न लें, तो अपने लोगों को पुरस्कार देने पर किसी को भी दिक्कत क्यों होनी चाहिए. @प्रमोद रंजन जी की वाल से लिस्ट साभार (संशोधन आमंत्रित)

1955- माखनलाल चतुर्वेदी/ हिम तरंगिणी (काव्य)
1956- वासुदेव शरण अग्रवाल /पद्मावत संजीवनी व्याख्या (व्याख्या)
1957 आचार्य नरेन्द्र देव /बौध धर्म दर्शन (दर्शन)
1958- राहुल सांकृत्यायन /मध्य एशिया का इतिहास (इतिहास)
1959- रामधारी सिंह ‘दिनकर’ /संस्कृति के चार अध्याय (भारतीय संस्कृति)
1960- सुमित्रानंदन पंत /कला और बूढ़ा चाँद (काव्य)
1961- भगवतीचरण वर्मा /भूले बिसरे चित्र (उपन्यास)
1962- पुरस्कार नहीं दिया गया
1963- अमृत राय/ प्रेमचंद: कलम का सिपाही (जीवनी)
1964- अज्ञेय /आँगन के पार द्वार (काव्य)
1965- डॉ. नगेन्द्र/ रस सिद्धांत (विवेचना) (विवेचना)
1966- जैनेन्द्र कुमार/ मुक्तिबोध (उपन्यास)
1967- अमृतलाल नागर /अमृत और विष (उपन्यास)
1968- हरिवंशराय बच्चन /दो चट्टाने (काव्य)
1969- श्रीलाल शुक्ल/ रागदरबारी (उपन्यास)
1970- रामविलास शर्मा /निराला की साहित्य साधना (जीवनी)
1971- नामवर सिंह/ कविता के नये प्रतिमान (साहित्यिक आलोचना)
1972- भवानीप्रसाद मिश्र/ बुनी हुई रस्सी (काव्य)
1973- हज़ारी प्रसाद द्विवेदी /आलोक पर्व (निबंध)
1974- शिवमंगल सिंह सुमन /मिट्टी की बारात (काव्य)
1975- भीष्म साहनी/ तमस (उपन्यास)
1976- यशपाल/ मेरी तेरी उसकी बात (उपन्यास)
1977- शमशेर बहादुर सिंह/ चुका भी हूँ मैं नहीं (काव्य)
1978- भारतभूषण अग्रवाल /उतना वह सूरज है (काव्य)
1979- धूमिल /कल सुनना मुझे (काव्य)
1980- कृष्णा सोबती/ ज़िन्दगीनामा – ज़िन्दा रुख़ (उपन्यास)
1981- त्रिलोचन /ताप के ताये हुए दिन (काव्य)
1982- हरिशंकर परसाईं/ विकलांग श्रद्धा का दौर (व्यंग)
1983- सर्वेश्वरदयाल सक्सेना/ खूँटियों पर टँगे लोग (काव्य)
1984- रघुवीर सहाय /लोग भूल गये हैं (काव्य)
1985- निर्मल वर्मा /कव्वे और काला पानी (कहानी संग्रह)
1986- केदारनाथ अग्रवाल/ अपूर्वा (काव्य)
1987- श्रीकांत वर्मा/ मगध (काव्य)
1988- नरेश मेहता/ अरण्या (काव्य)
1989- केदारनाथ सिंह अकाल में सारस (काव्य)
1990- शिवप्रसाद सिंह/ नीला चाँद (उपन्यास)
1991- गिरिजाकुमार माथुर/ मैं वक़्त के हूँ सामने (काव्य)
1992- गिरिराज किशोर /ढाई घर (उपन्यास)
1993- विष्णु प्रभाकर /अर्धनारीश्वर (उपन्यास)
1994- अशोक वाजपेयी /कहीं नहीं वहीं (काव्य)
1995- कुंवर नारायण /कोई दूसरा नहीं (काव्य)
1996- सुरेन्द्र वर्मा/ मुझे चाँद चाहिये (उपन्यास)
1997- लीलाधर जगूड़ी /अनुभव के आकाश में चांद (काव्य)
1998- अरुण कमल/ नये इलाके में (काव्य)
1999- विनोद कुमार शुक्ल /दीवार में एक खिड़की रहती थी (उपन्यास)
2000- मंगलेश डबराल /हम जो देखते हैं (काव्य)
2001- अलका सरावगी / कलिकथा वाया बाईपास (उपन्यास)
2002- राजेश जोशी/ दो पंक्तियों के बीच (काव्य)
2003- कमलेश्वर/ कितने पाकिस्तान (उपन्यास)
2004- वीरेन डंगवाल /दुष्चक्र में सृष्टा (काव्य)
2005- मनोहर श्याम जोशी/ क्याप (उपन्यास)
2006- ज्ञानेन्द्रपति/ संशयात्मा (काव्य)
2007- अमरकांत/ इन्हीं हथियारों से (उपन्यास)
2008- गोविन्द मिश्र /कोहरे में कैद रंग (उपन्यास)
2009- कैलाश वाजपेयी /हवा में हस्ताक्षर (काव्य)
2010- उदय प्रकाश/ मोहनदास (कहानी)

Leave a comment